केंद्र सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में नई अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त

प्रश्न-18 दिसंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने किसे उच्चतम न्यायालय में नया अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया?
(a) पिंकी आनंद
(b) इंदिरा जयसिंह
(c) तुषार मेहता
(d) माधवी गोराडिया दीवान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 18 दिसंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने एडवोकेट माधवी गोराडिया दीवान को उच्चतम न्यायालय में नया अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) नियुक्त किया।
  • वह उच्चतम न्यायालय में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त होने वाली तीसरी महिला हैं।
  • वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह पहली महिला ASG थी।
  • पिंकी आनंद दूसरी ASG हैं, जो अभी भी अपने पद पर है।
  • माधवी गोराडिया दीवान का कार्यकाल 30 जून, 2020 तक रहेगा।
  • वर्तमान में तुषार मेहता भारत सॉलिसिटर जनरल हैं।
  • जबकि के.के. वेणुगोपाल भारत के महान्यावादी (Attorney General) हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/madhavi-goradia-divan-appointed-additional-solicitor-general/articleshow/67137547.cms
https://timesofindia.indiatimes.com/india/govt-appoints-madhavi-divan-as-asg-for-sc/articleshow/67201710.cms