केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के नए सदस्य

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किन्हें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के नए सदस्य के रूप में नियुक्त किया?
(a) पी.के. दास, अखिलेश रंजन और नीना कुमार
(b) पी.के. दास, राजेन्द्र कुमार और नीना कुमार
(c) अजीत कुमार श्रीवास्तव, सुशील चंद्र और नीना कुमार
(d) दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह और अखिलेश रंजन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 नवंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पी.के. दास, अखिलेश रंजन और नीना कुमार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के नए सदस्य के रूप में नियुक्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के अंतर्गत एक सांविधिक प्राधिकरण के तौर पर कार्यरत है, जो प्रत्यक्ष कर के उद्ग्रहण तथा संग्रहण से संबंधित है।
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में एक अध्यक्ष तथा 6 सदस्य शामिल होते हैं।
  • वर्तमान में सुशील चंद्र सीबीडीटी के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.incometaxindia.gov.in/Pages/about-us/who-we-are.aspx
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/3-new-members-appointed-to-cbdt-118110900998_1.html