केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के नए अध्यक्ष

The new chairman of the Central Board of Excise and Customs

प्रश्न-हाल ही में किसे केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(a) कौशल श्रीवास्तव
(b) अरविंद मायाराम
(c) नजीब शाह
(d) अजीत सेठ
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 अक्टूबर, 2015 को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय राजस्व सेवा के वर्ष 1979 बैच के वरिष्ठ अधिकारी नजीब शाह को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की।
  • इसके साथ ही भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी कौशल श्रीवास्तव को सी.बी.ई.सी. का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इसके पूर्व वे केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के सदस्य थे।
  • उल्लेखनीय है कि सी.बी.ई.सी. भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग का एक अंग है।
  • इसका कार्य सी.बी.ई.सी. के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत सीमा शुल्क, केद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर की उगाही एवं संग्रहण संबंधी नीति का निर्माण करना, तस्करी को रोकना तथा सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर और स्वापक पदार्थों से संबंधित मामलों को देखना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=130034
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=41633
http://www.univarta.com/news/business/story/251989.html
http://www.jansatta.com/business/najib-shah-new-cbec-chairman/46608/

One thought on “केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के नए अध्यक्ष”

Comments are closed.