केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के नए अध्यक्ष

प्रश्न-17 दिसंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने किसे केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) एम.वेंकटेश
(b) अजीत सिंह
(c) प्रनब के.दास
(d) एस.रमेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 दिसंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट प्रनब के. दास को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इस पद पर वह एस. रमेश का स्थान लेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि सीबीआईसी भारत में सीमा शुल्क, जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर और नारकोटिक्स के प्रशासन के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है।
  • यह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग का एक हिस्सा है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • गौरतलब है कि मार्च, 2017 में केंद्र सरकार ने केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC ) का नाम बदलकर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://www.cbic.gov.in/htdocs-cbec/home_links/chairman-desk
https://www.business-standard.com/article/news-ians/pranab-k-das-new-cbic-chairman-118121701122_1.html
https://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/pranab-k-das-is-new-cbic-chairman/articleshow/67154234.cms
http://www.taxscan.in/pranab-kumar-das-cbic-chairman/31761/