किरण रिजिजू

Kiren Rijiju

प्रश्न-आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर सेंदाई फ्रेमवर्ग कब जारी किया गया?
(a) मार्च, 2015
(b) मई, 2015
(c) अप्रैल, 2015
(d) जून, 2015
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 नवंबर, 2015 को गृहराज्यमंत्री किरण रिजिजू को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय द्वारा एशिया क्षेत्र के लिए चैंपियन नामित किया गया है।
  • इन्हें यह सम्मान आपदा न्यूनीकरण पर सेंदाई फ्रेमवर्क के कार्यान्वयन की एशिया के नेताओं की बैठक के उद्घाटन सत्र में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र महासाचिव की विशेष प्रतिनिधि मारग्रेट वॉलस्ट्रोम (Margraete Wahlstom) ने नई दिल्ली में प्रदान किया।
  • सेंदाई फ्रेमवर्क के पश्चात किरण रिजिजू पहले क्षेत्रीय चैंपियन तथा इस सम्मान से सम्मानित किए गए पहले भारतीय हैं।
  • इन्हें यह सम्मान भारत सरकार के एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सामुदायिक स्तर पर लचीलापन सक्षम करने की दिशा में क्षेत्रीय समर्थन सुविधाजनक बनाने के लिए प्रदान किया गया है।
  • ध्यातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रस्ताव संख्या 54/219 के द्वारा वर्ष 1999 में की गई थी।
  • इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के सामाजिक आर्थिक और मानवीय के मध्य समन्वय के केंद्र के रूप में की गयी है। क्षेत्रों तथा प्रणालियों और क्षेत्रीय संगठनों के मध्य समन्वय के केंद्र के रूप में की गई है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=41985
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=130524
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=130573
http://www.uniindia.com/un-confers-kiren-rijiju-with-disaster-risk-reduction-asia-champion-honour/india/news/274994.html