किम्बर्ले प्रक्रिया की अंतरसत्रीय बैठक, 2019

प्रश्न-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हीरों के अवैध व्यापार और दुरुपयोग को रोकने के लिए जून, 2019 में किम्बर्ले प्रोसेस की अंतरसत्रीय मीटिंग का आयोजन निम्नलिखित में से कहां होगा?
(a) मुंबई
(b) नई दिल्ली
(c) फ्रीटाउन
(d) लुआंडा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 से 21 जून, 2019 के मध्य भारत की अध्यक्षता में पांच दिवसीय किम्बर्ले प्रक्रिया की अंतरसत्रीय बैठक मुंबई में आयोजित की गई।
  • इस बैठक में भारत तथा सदस्य देशों के करीब 300 प्रतिनिधियों के अतिरिक्त उद्योग जगत और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों भी भाग लिया।
  • इसमें किम्बर्ले प्रक्रिया प्रमाणन योजना (KPCS) की विभिन्न समितियों और कार्य समूहों की मीटिंग के अतिरिक्त हीरे की परिभाषा और लघु खनन पर दो सत्र आयोजित किए गए।
  • किम्बर्ले प्रक्रिया का उद्देश्य कई देशों उद्योगों और नागरिक समाज की संयुक्त पहल द्वारा हीरों के दुरुपयोग और उनके व्यापार अंकुश लगाना है।
  • हीरों के व्यापार का दुरुपयोग विद्रोही गुटों द्वारा चुनी हुई सरकारों के खिलाफ संघर्ष एवं युद्ध के वित्त पोषण के लिए किया जाता है।
  • किम्बर्ले प्रक्रिया की शुरुआत वर्ष 2000 में दक्षिण अफ्रीका से हुई तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा के 55वें अधिवेशन के एजेंड में इसे शामिल किया गया।
  • नवंबर, 2002 में स्विट्जरलैंड में 37 देशों ने KPCS पर हस्ताक्षर किया एवं KPCS वर्ष 2003 में लागू हुआ।
  • वर्तमान में KPCS के 55 सदस्य 82 देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसमें यूरोपीय संघ के 28 सदस्य भी शामिल हैं।
  • KPCS और भारत
  • वर्ष 2003 से भारत सक्रिय रूप से किम्बर्ले प्रॉसेस में भाग ले रहा है तथा इसके संस्थापक सदस्यों में से है। वर्ष 2008 में भारत ने KPCS की अध्यक्षता की थी और वर्ष 2019 में भी अध्यक्षता कर रहा है।
  • वर्ष 2019 के लिए रूस को KPSC का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190459
https://www.kimberleyprocess.com/en/what-kp