‘कासानोव मेमोरियल मीट’ में भारत का प्रदर्शन

प्रश्न-जुलाई, 2019 में अल्माटी (कजाख्स्तान) में संपन्न ‘कासानोव मेमोरियल मीट’ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत को निम्नलिखित में से कितने स्वर्ण पदक प्राप्त हुए?
(a) 12 स्वर्ण पदक
(b) 14 स्वर्ण पदक
(c) 10 स्वर्ण पदक
(d) 11 स्वर्ण पदक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 7 जुलाई, 2019 को अल्माटी (कजाख्स्तान) में संपन्न ‘कासानोव मेमोरियल मीट’ प्रतियोगिता में भारतीय एथलीटों द्वारा 12 स्वर्ण सहित 19 पदक जीते गए।
  • 6 और 7 जुलाई को दो दिवसीय ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं का उल्लेख निम्न है-
  • (पुरुष)

क्रम. पदक -विजेता-प्रतियोगिता

1. स्वर्ण एम. श्रीशंकर       लंबी कूद

2. स्वर्ण मो. सलाउद्दीन     ट्रिपल कूद

3. स्वर्ण साहिल सिल्वाल    भाला फेंक

4. स्वर्ण हर्ष कुमार         400 मी. दौड़

5. स्वर्ण मोहम्मद अफजल   800 मी.दौड़

6. स्वर्ण अजय कुमार सरोज 1500 मी. दौड़

7. स्वर्ण गगनदीप सिंह      (डिस्कस थ्रो)

  • (महिला)

8.  स्वर्ण अर्चना 100 मी. दौड़

9. स्वर्ण लिलीदास 1500 मी. दौड़

10. स्वर्ण नवजीत कौर ढिल्लन डिस्कस थ्रो

11. स्वर्ण नवजीत कौर शॉट पुट

12. स्वर्ण महिलाएं संयुक्त 4×100 मी. रिले दौड़

  • उक्त स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ताओं के अतिरिक्त मो. जुबेर और रोहित यादव ने क्रमशः ट्रिपल जंप और भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया।
  • महिलाओं के हैमर थ्रो प्रतियोगिता में ज्योति जाखड़ रैन और अनीता को रजत तथा कांस्य पदक मिला।
  • सेनथिल मित्रावरुण भी डिस्कस थ्रो में रजत पदक विजेता बने।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/athletics/indian-athletes-win-2-gold-2-silver-in-kazakhstan/articleshow/70118440.cms

https://indianathletics.in/indians-win-12-gold-in-kazakhstan-athletics-meet/

https://m.dailyhunt.in/news/india/english/laughingcolours+english-epaper-laughcole/qasanov+memorial+meet+indian+athletes+lifted+12+gold+medals-newsid-124240884