कार्टून सदृश आंखों वाले केकड़े की प्रजाति के जीवाश्म की खोज

Newly discovered ‘beautiful nightmare’ crab
प्रश्न-हाल ही में वैज्ञानिकों ने कॉर्टून सदृश आंखो वाले केकड़े के जीवाश्म की खोज की है। यह कितने मिलियन वर्ष पूर्व का है?
(a) 65
(b) 85
(c) 95
(d) 70
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • जीवाश्म विज्ञानियों द्वारा केकड़े की एक ऐसी प्रजाति के जीवाश्म को खोजा गया है जिसकी आंखें किसी कॉर्टून की तरह बड़ी-बड़ी तथा गोल थीं।
  • लगभग 95 मिलियन वर्ष पुरानी इस केकड़े की  प्रजाति को अनुसंधानकर्ताओं ने कॉलिचिमेरा परप्लेक्सा नाम दिया है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार यह केकड़ा डायनासोरों का समकालीन अर्थात मध्य क्रिटेशस काल का है।
  • यह कोलंबिया, उत्तरी अफ्रीका और व्योमिंग क्षेत्र में पाया जाता था।
  • इस छोटे पॉकेट ऑकार के केकड़े के शरीर पर छोटा लॉबस्टरएस्क शेल (Ting Lobster-esque shell) पाया जाता था।
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि इस केकड़े  की बड़ी तथा गोल उभरी आंखे संभवतः अत्यधिक उपयोग में लाई जाती होंगी, जिसके कारण ये इस आकृति में अनुकूलित हो गई।
  • इस केकड़े के पैर ओर्स (Oars) के समान चपटे थे जिनका उपयोग करके यह जल में तीव्रगति से तैरने में करता होगा।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.futurity.org/callichimaera-perplexa-crab-2046292/

https://www.washingtonpost.com/science/2019/04/25/behold-beautiful-nightmare-crab-that-had-wrench-like-claws-enormous-cartoonish-eyes/?utm_term=.a72f577cba4c