कल्पना दास

Odisha mountaineer Kalpana Dash passes away
प्रश्न-23 मई, 2019 को कल्पना दास का निधन हो गया। वह क्या थीं?
(a) लेखिका
(b) समाजसेविका
(c) पर्वतारोही
(d) फुटबॉल खिलाड़ी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 23 मई, 2019 को ओडिशा की महिला पर्वतारोही कल्पना दास की माउंट एवरेस्ट शिखर को सफलतापूर्वक फतह करने के बाद वापस लौटते समय मृत्यु हो गई।
  • एक अन्य भारतीय निहाल बागवान (27 वर्ष) की भी शिखर से वापस आते समय मृत्यु हो गई।
  • कल्पना दास ओडिशा की पहली महिला पर्वतारोही थीं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।
  • कल्पना तीन सदस्यीय महिला दल में शामिल थीं।
  • उनके अलावा इस दल में नेपाल की कांची माया तमांग और चीन की लियामू मा शामिल थीं।
  • उनका जन्म वर्ष 1966 में ओडिशा के ढेंकानाल जिले में हुआ था।
  • उन्होंने भारत, नेपाल, यूरोप, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भिन्न-भिन्न चोटियों को फतह किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://odishasuntimes.com/odisha-mountaineer-kalpana-dash-passes-away/

https://www.ommcomnews.com/odisha-news/odisha-mountaineer-kalpana-das-passes-away-on-mt-everest-while-descending