कलबुर्गी हवाई अड्डा

Kalaburagi Airport Inaugurated
प्रश्न-22 नवंबर, 2019 को महत्वाकांक्षी उड़ान-क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत निर्मित कलबुर्गी हवाई अड्डा का उद्घाटन किया गया। यह हवाई अड्डा किस राज्य में स्थित है?
(a) तमिलनाडु
(b) तेलंगाना
(c) ओडिशा
(d) कर्नाटक
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 22 नवंबर, 2019 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कलबुर्गी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
  • इसके साथ ही इस हवाई अड्डे से बंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए पहली विमान सेवा शुरू हुई।
  • कलबुर्गी हवाई अड्डा महत्वाकांक्षी उड़ान-क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत निर्मित किया गया है।
  • यह हवाई अड्डा 742 एकड़ क्षेत्र में निर्मित किया गया है, जिसकी अनुमानित निर्माण लागत राशि 176 करोड़ /रुपये है।
  • यह हवाई अड्डा वीएफआर/दैनिक संचालन के लिए भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण से लाइसेंस प्राप्त है।
  • इस हवाई अड्डे से प्रत्येक सप्ताह में तीन उड़ानें सोमवार, शुक्रवार और    रविवार को संचालित होंगी।
  • अभी तक उड़ान के तहत 230 मार्गों पर हवाई अड्डों का संचालन किया जा रहा है।
  • उड़ान के तहत देश के सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 700 वायुमार्गों से जोड़ा जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1593174

https://aninews.in/videos/national/kalaburagi-airport-inaugurated-under-udanrcs/

https://indianexpress.com/article/cities/bangalore/kalaburagi-airport-inaugurated-by-karnataka-cm-yediyurappa-full-flight-schedule/

https://www.news18.com/news/auto/kalaburagi-airport-operations-commence-to-improve-connectivity-in-karnataka-hyderabad-region-2397891.html