कर्नाटक में नई सरकार

प्रश्न-हाल ही में किसने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में विधानसभा में विश्वासमत हासिल किया?
(a) कुमारस्वामी
(b) येदियुरप्पा
(c) शिव कुमार
(d) कुमार रमेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 29 जुलाई, 2019 को कर्नाटक    के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर किया।
  • ध्यातव्य है कि कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सदस्य हैं लेकिन कुल 17 विधायकों (पहले 3 विधायक, बाद में 14 विधायक) को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण यह संख्या 207 हो गई।
  • ऐसी स्थिति में बहुमत साबित करने के लिए कुल 104 सीटों की जरूरत थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास पहले से ही 105 सीटें हैं।
  • अतः येदियुरप्पा सरकार ने आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया।
  • ध्यातव्य है कि 17 विधायकों के बागी होने के कारण 23 जुलाई को कांग्रेस-जेडीएस सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करने में नाकाम रही थी।
  • उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं।
  • येदियुरप्पा सरकार के विश्वास मत हासिल करने के  पश्चात अध्यक्ष के.आर. रमेश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

लेखक-कालीशंकर ‘शारदेय’

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/india/story/karnataka-government-live-updates-yeddyurappa-kumaraswamy-1573722-2019-07-26