कर्नाटक में जल प्रबंधन हेतु समझौता

ADB to provide USD 91 million loan for Vijayanagara Channel
प्रश्न-18 नवंबर, 2019 को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार के बीच विजय नगर चैनल सिंचाई प्रणाली के आधुनिकीकरण और कृष्णा नदी घाटी में नदी घाटी प्रबंधन योजना तैयार करने हेतु कितनी राशि का ऋण समझौता हस्ताक्षरित हुआ?
(a) 91 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(b) 105 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(c) 125 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(d) 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 18 नवंबर, 2019 को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार के बीच विजय नगर चैनल सिंचाई प्रणाली के आधुनिकीकरण और कृष्णा नदी घाटी में नदी घाटी प्रबंधन योजना तैयार करने हेतु 91 मिलियन अमेरिकी डॉलर राशि का ऋण समझौता हस्ताक्षरित हुआ।
  • इस समझौते से कर्नाटक में सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता में वृद्धि होगी और सतत जल सुरक्षा में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
  • यह कर्नाटक समन्वित एवं सतत जल संसाधन प्रबंधन निवेश कार्यक्रम (आईडब्ल्यूआरएम) परियोजना हेतु हस्ताक्षरित दूसरा ऋण समझौता है।
  • इस परियोजना के तहत कृषि सिंचाई पैनलों में सुधार हेतु लगभग 30 जल उपभोक्ता सरकारी समितियों की भी स्थापना की जाएगी।
  • इस निवेश कार्यक्रम के तहत सिंचाई क्षमता में सुधार होने से अतिरिक्त 160,000 हेक्टेयर कृषि भूमि में उपयेाग के लिए 1700 मिलियन घन मीटर जल की बचत होगी।
  • एशियाई विकास बैंक की स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी, जिसका मुख्यालय मंडलुयोंग सिटी, मनीला (फिलीपींस) में स्थित है।
  • मौजूदा समय में एडबी के 68 सदस्य हैं, जिसमें 48 सदस्य एशिया और पैसिफिक से हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=ADB-to-provide-USD-91-million-loan-for-Vijayanagara-Channel&id=374735