कन्याश्री विश्वविद्यालय

mamta announced the opening of kanyashree university and college in bengal
प्रश्न- पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लड़कियों के सशक्तिकरण हेतु कन्याश्री विश्वविद्यालय की स्थापना राज्य के किस जिले में की जा रही है?
(a) हुगली
(b) नादिया
(c) बीरभूम
(d) उत्तर चौबीस परगना
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 11 अक्टूबर, 2019 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानकारी प्रदान की कि उनकी सरकार ने लड़कियों के सशक्तिकरण हेतु राज्य के नादिया जिले में कन्याश्री विश्वविद्यालय और राज्य भर में कन्याश्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है।
  • ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने जनवरी माह में नादिया जिले के कृष्णनगर में नए विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी।
  • कन्याश्री विश्वविद्यालय में केवल महिलाएं ही प्रवेश ले सकेंगी।
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ष 2013 में लड़कियों के सशक्तिकरण हेतु कन्याश्री योजना की शुरुआत की थी।
  • इस योजना के शुरू होने के बाद से अब तक राज्य सरकार द्वारा इस योजना हेतु 7000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जा चुका है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करना और 18 वर्ष की आयु से पहले उनके विवाह को रोकना है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में इस योजना के लिए संयुक्त राष्ट्र ने पश्चिम बंगाल सरकार को अपने सर्वोच्च लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/education-today/news/story/international-girl-child-day-mamta-banerjee-to-set-up-kanyashree-university-college-1608344-2019-10-11

https://www.jagran.com/west-bengal/kolkata-mamta-announced-the-opening-of-kanyashree-university-and-college-in-bengal-19660321.html

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/mamata-lays-foundation-stone-of-kanyashree-university-119011001242_1.html