‘ओपेक संगठन से कतर का बहिष्कार

प्रश्न-हाल ही में निम्नलिखित में से वह कौन-सा देश है, जिसने एक जनवरी, 2019 से ओपेक संगठन से अपनी सदस्यता वापस लेने की घोषणा कर दी है?
(a) अंगोला
(b) कतर
(c) लीबिया
(d) वेनेजुएला
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3 दिसंबर, 2018 को कतर के ऊर्जा मंत्री शेरिदा अल-काबी द्वारा की गई घोषणानुसार कतर 1 जनवरी, 2019 से ओपेक संगठन का सदस्य नहीं रहेगा।
  • कतर का यह कदम ‘तकनीकि और सामरिक’ परिवर्तन के उद्देश्य से प्रेरित है, न कि राजनीतिक रूप से।
  • कतर ओपेक संगठन का वर्ष 1961 से सदस्य रहा है तथा वह सबसे छोटे तेल उत्पादक देशों में से एक है।
  • कतर विश्व में तरल प्राकृतिक गैस (LNG) का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
  • उल्लेखनीय है कि OPEC (Organization of the Petroleum Exporting Countries) पेट्रोलियम उत्पादक 14 देशों का संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1960 में की गई थी।
  • वर्तमान में इसके सदस्य हैं-अल्जीरिया, अंगोला, इक्वाडोर ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, नाइजीरिया, लीबिया, वेनेजुएला, गैबन तथा इक्वेटोरियल गुएना।
  • ओपेक का मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में है।

लेखक-सुधांशु पाण्डेय

संबंधित लिंक…
https://www.opec.org/opec_web/en/about_us/25.htm