ओडिशा-मो परिवार कार्यक्रम

प्रश्न-अक्टूबर, 2019 में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘ओडिशा-मो परिवार’ (ओडिशा-मेरा परिवार) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका शुभारंभ 25 अक्टूबर, 2019 को किया गया।
(b) इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और संकट में ओडिशा के लोगों के कल्याण हेतु प्रोत्साहित करना है।
(c) इसके तहत विदेशों में ओडिशा के लोगों के संकट में फंसे होने की स्थिति में मदद की जाएगी।
(d) ओडिशा-मो परिवार कार्यक्रम के सफल निष्पादन हेतु बीजद के सदस्य अच्युत सामंत को इसका संयोजक नियुक्त किया गया है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 25 अक्टूबर, 2019 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक सामाजिक सेवा पहल ‘ओडिशा-मो परिवार’ (ओडिशा, मेरा परिवार) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और संकट में ओडिया लोगों के कल्याण हेतु प्रोत्साहित करना है।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी (बीजू जनता दल) के नेता पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आएंगे, व्यापक रूप से वृक्षारोपण करेंगे और जनता के मध्य जागरूकता का प्रसार करेंगे।
  • इसके तहत विदेशों में संकट में फंसे ओडिया के लोगों की भी मदद की जाएगी।
  • ओडिशा-मो परिवार कार्यक्रम के उचित निष्पादन हेतु पटनायक ने बीजद के सदस्य अरुप पटनायक को संयोजक और पांच अन्य लोगों पिनाकी मिश्रा, अच्युत सामंत, चंद्रशेखर साहू, अतनु सव्यसाची, नलिनीकांत प्रधान को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि ओडिशा सरकार ने 2 अक्टूबर, 2019 को शासन में सुधार और अधिकारियों को जबाबदेह बनाने के लिए ‘मो’ सरकार कार्यक्रम शुरू किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/patnaik-launches-odisha-mo-parivar-programme-119102501260_1.html