ओंगोल नस्ल की गाय

प्रश्न-मई, 2019 में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ओंगोल नस्ल की गाय को संरक्षित करने का आह्वान किया। इस नस्ल की गाय किस राज्य में पाई जाती है?
(a) हरियाणा
(b) गुजरात
(c) आंध्र प्रदेश
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 20 मई, 2019 को उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में स्थित स्वर्ण भारत न्यास में आयोजित एक कार्यक्रम में ओंगोंल नस्ल की गाय को संरक्षित करने का आवाह्न किया।
  • ओंगोल नस्ल को ‘नेलोर मवेशी’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने ओंगोल नस्ल की गाय का एक विवरणिका भी जारी की।
  • इस विवरणिका में वर्ष 1885 से 2016 तक पशु इतिहास का उल्लेख किया गया है।
  • इसके अलावा इस पुस्तिका में ओंगोल गाय पर किए गए अनुसंधानों का उल्लेख भी है।
  • यह विवरणिका 1200 पेज की है।
  • ओंगोल गाय आंध्र प्रदेश में पाई जाती है।
  • ओंगोल सांड की ब्राजील में बहुत मांग है।
  • उपराष्ट्रपति ने स्वर्ण भारत न्यास परिसर में आयुष अस्पताल, रेनबो अस्पताल और शंकर नेत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चिकित्सा शिविर का भी उद्घाटन किया।
  • यह विवरणिका मुल्लापुड़ी नरेंद्रनाथ (कृषि वैज्ञानिक) और अदुसुमुलिली मधुसूदन राव ने तैयार की है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/news/protect-and-promote-ongole-breed-cattle-venkaiah-naidu/article27189141.ece