ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2018

Australian Open 2018

प्रश्न-28 जनवरी, 2018 को ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम, 2018 का खिताब रोजर फेडरर ने जीत लिया। यह उनका कौन-सा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है?
(a) चौथा
(b) पांचवां
(c) छठवां
(d) सातवां
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • वर्ष 2018 की पहली टेनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन’, 2018 मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में संपन्न। (15-28 जनवरी, 2018)
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • पुरुष एकल
    विजेता-रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)
    उपविजेता-मारिन सिलिच (क्रोएशिया)
  • महिला एकल
    विजेता-कैरोलीन वोज्नियाकी (डेनमार्क)
    उपविजेता-सिमोना हालेप (रोमानिया)
  • पुरुष युगल
    विजेता-ओलिवर माराच (ऑस्ट्रिया) एवं मैट पेविक (क्रोएशिया)
    उपविजेता-जुआन सेबस्टियन कैबल एवं रॉबर्ट फराह (दोनों कोलम्बिया)
  • महिला युगल
    विजेता-तिमेया बाबोस (हंगरी) एवं क्रिस्टिना म्लाडेनोविक (फ्रांस)
    उपविजेता-कैटरीना माकारोवा एवं एलेना वेस्नीना (दोनों रूस)
  • मिश्रित युगल
    विजेता-गैब्रिएला डाब्रोवस्की (कनाडा) एवं मैट पेविक (क्रोएशिया)
    उपविजेता-तिमेया बाबोस (हंगरी) एवं रोहन बोपन्ना (भारत)
  • फेडरर का यह रिकॉर्ड 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है, जो पुरुषों में सर्वाधिक है।
  • उनके आगे जर्मनी की स्टेफी ग्राफ (22), अमेरिका की सेरेना विलियम्स (23) और ऑस्ट्रेलिया की मार्गेट कोर्ट (24) हैं।
  • फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन छठीं बार जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी (नोवाक जोकोविक एवं रॉय इमर्सन) भी की।
  • फेडरर रिकॉर्ड 30 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना चुके हैं।
  • फेडरर वर्ष 1972 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज (36 वर्ष, 5 माह, 20 दिन) खिलाड़ी बने।
  • डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  • इस जीत के साथ वोज्नियाकी विश्व की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गईं।

संबंधित लिंक
https://ausopen.com/tournament-schedule
https://ausopen.com/articles/match-report/federer-makes-it-20-majors
https://ausopen.com/schedules/C14
https://ausopen.com/schedules/C13
http://www.espn.com/tennis/history/_/type/women
http://www.espn.com/tennis/player/_/id/425/roger-federer
http://www.firstpost.com/sports/australian-open-2018-womens-final-world-no-1-ranking-at-stake-as-simona-halep-caroline-wozniacki-battle-for-first-grand-slam-title-4322119.html
http://www.independent.co.uk/sport/tennis/australian-open-2018-caroline-wozniacki-champions-world-no-1-womens-rankings-a8181981.html