ए.के. रॉय का निधन

A.k. Roy died
प्रश्न-पूर्व लोक सभा सदस्य अरुण कुमार रॉय के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प असत्य है-
(a) मार्क्सवादी समन्वय समिति की स्थापना।
(b) जय प्रकाश नारायण के साथ कांग्रेस विरोधी आंदोलन में शामिल।
(c) झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठन में सहयोग।
(d) यूपीए सरकार में राज्यमंत्री थे।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 21 जुलाई, 2019 को पूर्व लोक सभा सदस्य और मार्क्सवादी समन्वय समिति (एमसीसी) के संस्थापक अरुण कुमार रॉय का 84 वर्ष की आयु में धनबाद में निधन हो गया।
  • वर्ष 1935 में पूर्वी बंगाल (वर्तमान में बांग्लादेश) में जन्में रॉय ने कोलकाता विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग से स्नातक की उपाधि प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी चले गए।
  • तीन बार बिहार विधानसभा में चुने जाने के साथ-साथ वह वर्ष 1977 और 1989 के मध्य तीन बार धनबाद से लोक सभा के सदस्य भी चुने गए थे।
  • ए.के. राय, जयप्रकाश नारायण के साथ मिलकर कांग्रेस-विरोधी आंदोलनों में भी भाग लिया।
  • रॉय के शिबू सोरेन के साथ मिलकर वर्ष, 1970 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का गठन किया।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/former-lok-sabha-mp-and-founder-of-marxist-coordination-committee-mcc-ak-roy-passes-away/article28626367.ece