ए.एस. किरण कुमार अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष बनाये गये

प्रश्न-हाल ही में किसने अंतरिक्ष विभाग के सचिव, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के अध्यक्ष का पदभार संभाला?
(a) के. राधाकृष्णन
(b) ए.एस. किरण कुमार
(c) अरविंद पानगड़िया
(d) यू.के.सिन्हा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 जनवरी, 2015 को ए.एस. किरण कुमार ने अंतरिक्ष विभाग के सचिव का पदभार संभाल लिया।
  • इसके साथ ही इन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष का पदभार भी ग्रहण कर लिया है।
  • वर्तमान में ए.एस. किरण कुमार अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद के निदेशक थे।
  • इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन, पृथ्वी निगरानी उपग्रह समिति और नागरिक अंतरिक्ष सहयोग पर भारत-अमरीका संयुक्त कार्यकारी समूह जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर इसरो का प्रतिनिधित्व किया।
  • उल्लेखनीय है कि इन्होंने मार्स आर्बिटर अंतरिक्ष यान (मंगलयान) को मंगल ग्रह की ओर भेजने के साथ-साथ इसे मंगल की कक्षा में स्थापित करने के मामले में सफतापूर्वक रणनीतियां बनाईं।
  • ध्यातव्य है कि इन्हें राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2014 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://isro.gov.in/about-isro/chairman-isro-secretary-dos
http://www.thehindu.com/news/cities/bangalore/isro-chief-takes-trip-down-memory-lane/article6803666.ece