एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप, 2019

Asian Youth Chess Championships 2019
प्रश्न-हाल ही में श्रीलंका में संपन्न एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप, 2019 में अंडर-14 आयु बालक वर्ग में किसने स्वर्ण पदक जीता?
(a) एम.श्रीशवान
(b) मोक्ष अमित दोशी
(c) संकल्प गुप्ता
(d) अभिनव मलिक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 10 अप्रैल, 2019 को श्रीलंका के वास्कादुआ (Waskaduwa) में एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप, 2019 का आयोजन संपन्न हुआ।
  • टूर्नामेंट में भारत ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक प्राप्त किए और तीसरे स्थान पर रहा।
  • वियतनाम ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक पदक जीता (कुल 9 पदक जिसमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य) और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • भारत के एम.श्रीशवान ने बालकों के अंडर-14 आयु वर्ग में 8 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता।
  • मोक्ष अमित दोशी (8 अंक) और संकल्प गुप्ता (7 अंक) ने अंडर-16 आयु वर्ग में क्रमशः स्वर्ण एवं रजत पदक जीता।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fide.com/component/content/article/4-tournaments/11551-asian-youth-chess-championships-2019.html

http://aicf.in/fm-sreeshwan-moksh-amit-doshi-win-gold-medals-at-asian-youth-championship/