एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2019

प्रश्न-हाल ही में संपन्न एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2019 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक किस भारतीय पहलवान ने जीता?
(a) सुशील कुमार
(b) योगेश्वर दत्त
(c) बजरंग पूनिया
(d) सुमित कुमार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23-28 अप्रैल, 2019 के मध्य एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2019 चीन में संपन्न हुई।
  • इरान ने चैंपियनशिप में कुल 11 स्वर्ण तथा 6 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • भारत 1 स्वर्ण, 6 रजत तथा 9 कांस्य पदकों सहित कुल 16 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में 8वें स्थान पर रहा।
  • भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 65 किग्रा. भार वर्ग में बजरंग पूनिया ने प्राप्त किया।
  • भारत ने फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 1 स्वर्ण, 3 रजत तथा 4 कांस्य पदक जीते।
  • महिला वर्ग में भारत ने 4 कांस्य पदक, जबकि ग्रीको रोमन स्टाइल में 3 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्त किए।
  • चैंपियनशिप में चीन ने 5 स्वर्ण पदक तथा जापान ने 4 स्वर्ण जीतकर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://unitedworldwrestling.org/event/asian-championships-7?tab=results
https://en.wikipedia.org/wiki/2019_Asian_Wrestling_Championships