एशियन हॉकी (पुरुष) चैंपियंस ट्रॉफी, 2018

5TH EDITION OF THE ASIAN CHAMPIONS TROPHY, 2018

प्रश्न-एशियन हॉकी (पुरुष) चैंपियंस ट्रॉफी, 2018 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह प्रतियोगिता मस्कट, ओमान में आयोजित हुई।
(b) भारत और पाकिस्तान दोनों संयुक्त रूप से विजेता रहे।
(c) मलेशिया ने तीसरा स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया।
(d) प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल भारत के हरमनप्रीत सिंह ने किए।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • एशियन हॉकी (पुरुष) चैंपियंस ट्रॉफी, 2018 का 5वां संस्करण मस्कट, ओमान में संपन्न। (18-28 अक्टूबर, 2018)
  • प्रायोजक – हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड
  • इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका, जिसके कारण भारत और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।




  • मलेशिया ने जापान को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित कर तीसरा स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया।
  • भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और कोच हरेंद्र सिंह थे।
  • प्रतिभागी टीमें – 6- भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और ओमान।
  • प्रतियोगिता में प्रदत्त पुरस्कार




  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर – पीआर श्रीजेश (भारत)
  • हीरो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – आकाशदीप सिंह (भारत)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – अबु बकर महमूद (पाकिस्तान)
  • शीर्ष गोल स्कोरर – फैजल सारी, मलेशिया (8 गोल)
  • इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से सर्वाधिक गोल हरमनप्रीत सिंह (6 गोल) ने किए।
  • इससे पूर्व इस टूना्रमेंट के चार संस्करणों में से दो में भारत और दो में पाकिस्तान ने विजय प्राप्त की है।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://www.asiahockey.org/news/pakistan-and-india-are-declared-joint-champions-in-the-5th-edition-of-the-asian-champions-trophy/
http://hockeyindia.org/news/indian-mens-hockey-team-declared-joint-winners-of-the-5th-mens-hero-asian-champions-trophy-2018.html
https://en.wikipedia.org/wiki/2018_Asian_Men%27s_Hockey_Champions_Trophy