एलटीटीइ पर ट्रिब्यूनल का गठन

a tribunal on LTTE

प्रश्न-मई 2019 में किस आतंकी संगठन पर प्रतिबंध से संबंधित मुद्दों पर एक ट्रिब्यूनल का गठन केंद्र सरकार द्वारा किया गया है?
(a) एल.टी.टी.ई. (LTTE)
(b) जैश-ए-मोहम्मद
(c) लश्कर-ए-तैय्यबा
(d) इंडियन जिहाद
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • मई, 2019 में केंद्र सरकार द्वारा एल.टी.टी.ई. (LTTE) आतंकी संगठन से संबंधित मुद्दों पर विमर्श के लिए एक ट्रिब्यूनल का गठन किया गया है।
  • इस ट्रिब्यूनल का उद्देश्य इस बात की पड़ताल करना है कि इस पर प्रतिबंध जारी रखा जाए या नहीं।
  • गौरतलब है कि 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद लिट्टे (LTTE) पर प्रतिबंध लगा दिया गया था तब से इसे प्रति पाचवें वर्ष बढ़ा दिया जाता है।
  • दरअसल इस ट्रिब्यूनल का गठन अनलाफुल एक्टीविटीज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत किया गया है जिसका प्रमुख कार्य आतंकी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कार्यवाही करना है।
  • विदित है कि गृह मंत्रालय ने इसी माह (मई) लिट्टे पर लगे प्रतिबंध को पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
  • इस ट्रिब्यूनल में दिल्ली हाईकोर्ट की वर्तमान जस्टिस संगीता ढिंगरा सहगल को भी शामिल किया गया है।
  • अन्य महत्वूर्ण तथ्य
  • LTTE (Liberation Tigers of Tamil Eleam) विश्व का एक प्रमुख आतंकवादी और उग्रवादी संगठन है जो श्रीलंका के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में तीन दशकों से अधिक समय से सक्रिय है।
  • इस संगठन की स्थापना 1975 में वेलुपिल्लई प्रभाकरन द्वारा किया गया था।
  • इस संगठन पर 1991 में भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1993 में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानासिंहे प्रेमदासा सहित कई लोगों को मारने का आरोप था।
  • भारत सहित कई देशों में यह एक प्रतिबंधित संगठन है जिसका लघु नाम लिट्टे भी है।
  • ज्ञातव्य है कि 14 मई, 1992 को भारत ने लिट्टे (LTTE) पर प्रतिबंध लगा दिया था।

लेखक-सुनीत कुमार द्विवेदी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/govt-sets-up-tribunal-for-adjudicating-ban-on-ltte-119052701036_1.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Liberation_Tigers_of_Tamil_Eelam
https://www.aljazeera.com/focus/2008/11/2008112019115851343.html