एन.आर.माधव मेनन

प्रश्न-8 मई, 2019 को कानूनी शिक्षाविद् एन.आर. माधव मेनन का निधन हो गया। उनके संबंध में विकल्प में कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) उन्हें भारत में आधुनिक कानूनी शिक्षा का पितामह कहा जाता है।
(b) उनका जन्म वर्ष 1935 में कोल्लम, केरल में हुआ था।
(c) मेनन भोपाल में स्थित राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के संस्थापक निदेशक थे।
(d) उन्होंने 5 वर्षीय एकीकृत एल.एल.बी. पाठयक्रम की शुरूआत की थी।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 8 मई, 2019 को भारत में आधुनिक कानूनी शिक्षा के पितामह एन.आर. माधव मेनन का तिरूवनंतपुरम, केरल में निधन हो गया।
  • उनका जन्म वर्ष 1935 में तिरुवनंतपुरम, केरल में हुआ था।
  • वर्ष 1996 में मेनन ने बंगलुरू में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी की स्थापना की और 12 वर्षों तक इसके कुलपति रहे।
  • उन्होंने पांच वर्षीय एकीकृत एल.एल.बी. पाठयक्रम की शुरूआत की थी।
  • मेनन भोपाल में स्थित राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के संस्थापक निदेशक थे।
  • कानूनी क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2003 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/opinion/op-ed/the-madhava-menon-model-of-legal-education/article27119098.ece