एनसीडीआरसी के नए अध्यक्ष

प्रश्न-हाल ही में किसे राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(a) न्यायमूर्ति अशोक जैन
(b) न्यायमूर्ति आर.के. अग्रवाल
(c) न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता
(d) न्यायमूर्ति आफताब आलम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • मई, 2018 में उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर.के. अग्रवाल को राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • इस पद पर इन्होंने न्यायमूर्ति डी.के. जैन का स्थान लिया जिनका कार्यकाल 31 मई, 2018 को पूरा हुआ।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग एक अर्ध-न्यायिक (Quasi -Judicial) आयोग है।
  • जिसका गठन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत वर्ष 1988 में हुआ था।
  • इसे उपभोक्ताओं की शिकायतों पर निर्णय लेने के लिए स्थापित किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ptinews.com/news/9761233_Justice-R-K-Agrawal-to-be-next-NCDRC-President
http://ncdrc.nic.in/