एडमिरल कप (नौका प्रतियोगिता), 2018

Admiral's Cup Sailing Regatta 2018

प्रश्न-हाल ही में संपन्न एडमिरल कप (नौका प्रतियोगिता), 2018 का खिताब किस देश की टीम ने जीता?
(a) इटली
(b) सिंगापुर
(c) भारत
(d) अमेरिका
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • एडमिरल कप नौका प्रतियोगिता, 2018 का 9वां संस्करण 3-6 दिसंबर, 2018 के मध्य केरल स्थित एझिमाला के एट्टिकुलम खाड़ी में संपन्न हुआ।
  • इसमें 30 देशों से 62 प्रतियोगियों ने भागीदारी की जिसमें 9 महिलाएंशामिल थीं।
  • इस प्रतियोगिता का समापन 6 दिसंबर, 2018 को भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला के एट्टिकुलम समुद्रतट पर हुआ।
  • नौसैनिक विनसेंजों रोक्को और अल्बर्टो केब्र्रास के नेतृत्व में इटलीकी टीम ने एडमिरल कप, 2018 जीत लिया।
  • इस नौका प्रतियोगिता में सेकंड लेफ्टिनेंट कोह यी कियान और डिल्लन हाऊके नेतृत्व में सिंगापुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
  • नौसैनिक जेसिका मैकजोन्स और टाइलर फ्लोइंग के नेतृत्व में अमेरिका नेतीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बहरीन के फर्स्ट लेफ्टिनेंटअब्राहिम शोवेटर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
  • इटली के नौसैनिक विनसेंजो रोक्को दूसरे और सिंगापुर के सेकेंड लेफ्टिनेंटडिल्लन हाऊ तीसरे स्थान पर रहे।
  • महिला वर्ग में अमेरिका की नौसैनिक जेसिका मैक जोन्स पहले स्थान पररहीं।
  • महिला वर्ग में पोलैंड की नौसैनिक पाउला कमिन्स्का दूसरा एवं पुर्तगालकी कैडेट फ्रांस्सिका मॉरिसियो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • इस वर्ष आयोजित एडमिरल कप नौका प्रतियोगिता विश्व की ऐसी सैन्य नौकाप्रतियोगिता बन गई है, जिसमें अभी तक आयोजित प्रतियोगिताओं की अपेक्षा सबसे अधिकसंख्या में प्रतियोगी शामिल हुए।
  • यह प्रतियोगिता वर्ष 2010 में शुरू की गई थी।
  • उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता मे मेजबान टीम (भारतीय नौसेना अकादमी)चौथे स्थान पर रही।

[विजय प्रताप सिंह]

संबंधित लिंक…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=186193

https://timesofindia.indiatimes.com/city/kozhikode/sailing-regatta-at-ina-italy-lifts-admirals-cup/articleshow/66987687.cms