एंडी मरे

प्रश्न-जनवरी, 2019 में एंडी मरे ने इस वर्ष विंबलडन के बाद टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की। वह किस देश के टेनिस खिलाड़ी हैं?
(a) अमेरिका
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) ब्रिटेन
(d) न्यूजीलैंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 जनवरी, 2019 को ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने इस वर्ष विंबलडन के बाद खेल से संन्यास की घोषणा की।
  • मरे ने अपने कॅरियर में तीन ग्रैंड स्लेम खिताब जीता है।
  • उन्होंने वर्ष 2013 और 2016 में विंबलडन और वर्ष 2012 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था।
  • इसके अलावा मरे ने वर्ष 2012 व 2016 में एकल स्पर्धा में दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • नेतृत्व में ब्रिटेन को पहली बार डेविस कप जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • एंडी मरे ब्रिटेन के आधिकारिक तौर पर विश्व के नंबर 1 बनने वाले पहले एकल खिलाड़ी बने जब उन्होंने नवंबर, 2016 को रैकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.andymurray.com/
https://www.bbc.com/sport/tennis/46854720
https://www.theguardian.com/commentisfree/2019/jan/13/observer-view-on-andy-murray-retiring
https://www.independent.co.uk/sport/tennis/andy-murray-hip-surgery-retirement-2019-australian-open-wimbledon-video-a8737316.html