उ.प्र. हिंदी संस्थान के वार्षिक पुरस्कार-2014

UP. Hindi Institute's annual awards -2014

प्रश्न-हाल ही में उ.प्र. हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2014 के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत-भारती सम्मान’ किसे प्रदान की घोषणा की गई?
(a) विनोद कुमार शुक्ल
(b) काशीनाथ सिंह
(c) मृदुला गर्ग
(d) प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3 अगस्त, 2015 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2014 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार काशीनाथ सिंह को संस्थान के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार ‘भारत-भारती सम्मान-2014’ प्रदान किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को 5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
  • अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता तथा पुरस्कार राशि इस प्रकार हैं-
  • लोहिया साहित्य सम्मान-मृदुला गर्ग (पुरस्कार राशि 4 लाख रुपये)
  • हिंदी गौरव सम्मान-विनोद कुमार शुक्ल (पुरस्कार राशि 4 लाख रु.)
  • महात्मा गांधी साहित्य सम्मान-डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र पुरस्कार राशि-4 लाख रुपये।
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान-प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र पुरस्कार राशि 4 लाख रु.)
  • अवंती बाई साहित्य सम्मान-डॉ. रामकृष्ण राजपूत (पुरस्कार राशि-4 लाख रुपये)
  • राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान-कर्नाटक हिंदी प्रचार समिति, बंगलुरू (पुरस्कार राशि-4 लाख रुपये)
  • साहित्य भूषण सम्मान-(पुरस्कार राशि 2 लाख रुपये)-
    1.प्रताप दीक्षित
    2.डॉ. पुष्पा भारती
    3.राजकृष्ण मिश्र

संबंधित लिंक भी देखें….
http://uphindisansthan.in/Information%20Centre/Web/Page%201.htm