उड़ीसा द्वारा जनजातीय समूहों के लिए ‘जीवन संपर्क योजना’

Odisha's Jiban Sampark to reach vulnerable tribes

प्रश्न-26 जनवरी, 2019 को उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कमजोर जनजातीय समूहों के कल्याण के लिए किस परियोजना को लांच किया।
(a) जीवन संपर्क परियोजना
(b) जन संपर्क परियोजना
(c) जनजाति कल्याण परियोजना
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 जनवरी, 2019 को उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आदिवासी मेला, 2019 के उद्घाटन सत्र के दौरान जनजातीय समूहों के कल्याण के लिए जीवन संपर्क परियोजना को लांच किया।
  • यह परियोजना UNICEF India के सहयोग से संचालित की जायेगी
  • इस परियोजना के फोकस क्षेत्र कौशल विकास, समुदायों को सशक्त बनाना, समूहों के बीच सहयोग व नवाचार है।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
  • विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) की एक अलग श्रेणी संगठन वर्ष 1975 में धेवर आयोग की सिफारिशों के आधार पर किया गया था।
  • PVTG की पहचान केंद्रीय जनजाति मामलों मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों या केंद्रशासित प्रदेशों की सिफारिशों के आधार पर की जाती है।

लेखक-राजहंस ओझा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/news-ani/odisha-s-jiban-sampark-to-reach-vulnerable-tribes-119012700030_1.html

https://www.aninews.in/news/national/general-news/odishas-jiban-sampark-to-reach-vulnerable-tribes20190127043732/

https://tribal.nic.in/pvtg.aspx