उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार

Uttar Pradesh Ratna Award- 2015

प्रश्न-हाल ही में ‘फ्रैंक इस्लाम’’ को विदेशी में महत्वपूर्ण उपलब्धियों व उत्कृष्ट योगदान हेतु उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है, ये वर्तमान में किस देश में निवासरत हैं?
(a) ब्रिटेन
(b) अमेरिका
(c) फ्रांस
(d) रूस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • उत्तर प्रदेश से संबंद्ध अनिवासियों (NRIs) द्वारा विदेशों में महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा उत्कृष्ट योगदान हेतु उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्रैंक इस्लाम को प्रदान किया जाएगा।
  • यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस समारोह (आगरा) में 4 जनवरी, 2016 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार की स्थापना उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध अनिवासी (NRIs) के विज्ञान,तकनीकी, कला, संस्कृति, शिक्षा तथा उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों में विदेशों में उत्कृष्ट योगदान हेतु की गई है।
  • फ्रैंक इस्लाम एक निजी निवेश कंपनी, एफआई इन्वेस्टमेंट ग्रुप (2007 में स्थापित) के प्रमुख हैं।
  • इससे पूर्व फ्रैंक इस्लाम ने QSS (क्यू एस एस) नामक सूचना प्रौद्योगिकी फर्म (IT Firm) की शुरुआत 1994 में की थी।
  • फ्रैक इस्लाम का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ है तथा इन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की है।
  • ज्ञात हो कि इससे पूर्व फ्रैंक इस्लाम द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट स्कूल की स्थापना हेतु 20 लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ndtv.com/indians-abroad/indian-american-entrepreneur-to-get-uttar-pradesh-ratna-award-1252309
http://www.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/cm-akhilesh-to-confer-uttar-pradesh-ratna-awards-on-nris-672651.html