उत्तर प्रदेश-फाइलेरिया के विरुद्ध उन्मूलन अभियान

UP govt launches immunisation campaign against Filaria from today
प्रश्न-केंद्र सरकार ने कब तक देश से फाइलेरिया उन्मूलन की घोषणा की है?
(a) वर्ष 2020 तक
(b) वर्ष 2021 तक
(c) वर्ष 2022 तक
(d) वर्ष 2023 तक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 25 नवंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया।
  • यह अभियान 10 दिसंबर, 2019 को समाप्त होगा।
  • इस अभियान के तहत राज्य के 19 जिलों को 2 भागों ट्रिपल-ड्रग और डबल ड्रग में विभाजित किया गया है।
  • ट्रिपल ड्रग के तहत 11 जिले कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, सीतापुर, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, चंदौली, फतेहपुर और हरदोई शामिल हैं।
  • डबल ड्रग के तहत 8 जिले कौशांबी, रायबरेली, सुल्तानपुर, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और गाजीपुर शामिल हैं
  • इन 19 जिलों में 6.5 करोड़ से अधिक की आबादी को फाइलेरिया की दवा प्रदान की जाएगी।
  • इस अभियान के तहत चयनित जिलों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को डीईसी की एक गोली और एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।
  • ज्ञातव्य है कि फाइलेरिया रोग संक्रमित क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है।
  • केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 तक देश से फाइलेरिया उन्मूलन की घोषणा की है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=UP-govt-launches-immunisation-campaign-against-Filaria-from-today&id=375068

http://www.xinhuanet.com/english/2019-11/25/c_138582227.htm