उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया

Seoul North Korea Tests Short Range Projectiles
प्रश्न-उत्तर कोरिया का शहर वॉनसन (Wonson) निम्नलिखित में से किस सागर के तट पर स्थित है?
(a) सी ऑफ जापान
(b) यैलो सी
(c) सीऑफ ओखोटस्क
(d) ईस्ट चाईना सी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 4 मई, 2019 उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया।
  • उत्तर कोरिया द्वारा यह मिसाइल परीक्षण देश पर लगे तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद किया गया है।
  • ये परीक्षण उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग के पूर्व में स्थित एक तटीय शहर वॉनसन के पास स्थित लांच पैड से किया था।
  • इस मिसाइल परीक्षण के तहत 70 से 200 किमी रेंज की कई मिसाइलें दागी गईं थी।
  • ध्यातव्य है कि उत्तर कोरिया के परमाणु तथा मिसाइल कार्यक्रम के चलते अमेरिका से इस देश का पिछले कुछ वर्षों से व्यापक तनाव चल रहा था।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन के बीच पिछले कुछ वर्षों में तीखा वाक युद्ध देखने को मिला था जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हलात भी उभरते दिखे थे।
  • इन्हीं कारणों से दक्षिण कोरिया तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इन दोनों देशों के बीच सुलह कराने का भी प्रयत्न किया था।
  • उत्तर कोरिया तथा अमेरिका के बीच सिंगापुर शिखर वार्ता (जून-2018) तथा हनोई शिखर वार्ता (फरवरी-2019) हो चुकी है।
  • उपरोक्त दोनो ही शिखर वार्ताओं में ट्रंप तथा किम जोंग के बीच परमाणु निशस्त्रीकरण पर वार्ताएं हुईं लेकिन इनके परिणाम कुछ भी नहीं निकले।
  • उत्तर कोरिया अपने ऊपर लगे अधिकांश अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटवाना चाहता है जिसके लिए अमेरिका तैयार नहीं है और इसके प्रतिउत्तर में किम जोंग डन, मिसाइल परीक्षण करके दुनिया को धमकाने की पुरानी नीति पर लौटते हुए नजर आ रहे हैं।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/world-asia-48165793

https://www.voanews.com/a/report-north-korea-short-range-missile/4903566.html

https://www.bbc.com/news/world-asia-48158880