उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण-2016-17

AISHE Final Report 2016-17 on higher education

प्रश्न-उच्च-शिक्षा पर 8वें अखिल भारतीय सर्वेक्षण के अनुसार कौन-सा राज्य सकल नामांकन अनुपात (GER) में शीर्ष पर है?
(a)  उत्तर प्रदेश
(b) तमिलनाडु
(c)  केरल
(d) बिहार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा उच्च शिक्षा पर 8वां अखिल भारतीय सर्वेक्षण, 2016-17 नई दिल्ली में जारी। (5 जनवरी, 2018)
  • साथ ही उन्होंने 2017-18 के लिए सर्वेक्षण का भी शुभारंभ किया।
  • सर्वेक्षण के मुख्य बिंदु-
  • समग्र नामांकन वर्ष 2010-11 के 27.5 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2016-17 में 35.7 मिलियन हो गया।
  • सकल नामांकन अनुपात (GER) वर्ष 2010-11 के 19.4%  से बढ़कर वर्ष 2016-17 में 25.2% हो गया है। 2015-16 में यह 24.5%  हो गया था।
  • सकल नामांकन अनुपात उच्च शिक्षा में नामांकन और पात्र आयु वर्ष (18-23 वर्ष) वाली आबादी का अनुपात है।
  • सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक 30% का सकल नामांकन अनुपात प्राप्त करने का लक्ष्य है।
  • तमिलनाडु में उच्चतम GER 46.9 प्रतिशत है जबकि उच्च शिक्षा के लिए दखिला के लिए 18 से 23 वर्ष के आयु वर्ग के 14.9 प्रतिशत युवाओं के साथ बिहार सबसे नीचे है।
  • छात्र-छात्रा समानता सूचकांक (GPI) उपरोक्त अवधि में 0.86 से सुधर कर 0.94 के स्तर पहुंच गया।
  • GPI, महिला और पुरुष के आनुपातिक प्रतिनिधित्व का अनुपात है।
  • AISHE पोर्टल में सूचीबद्ध उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या वर्ष 2010-11 के 621 विश्वविद्यालयों से बढ़कर वर्ष 2016-17 में 864 विश्वविद्यालयों के स्तर पर पहुंच गई है। वर्ष 2015-16 में यह संख्या 799 थी।
  • वर्ष 2010-11 के 32.974 कॉलेजों से बढ़कर वर्ष 2016-17 में 40.026 कॉलेजों के स्तर पर पहुंच गई है।
  • उल्लेखनीय है कि उच्चशिक्षा के लिए सरकार का दृष्टिकोण तीन महत्वपूर्ण पहलुओं यथा गुणवत्ता, स्वायत्तता और शोध तथा नवाचार पर आधारित है।

संबंधित लिंक
http://mhrd.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/PR_AISHE-2017-18.pdf
http://pibarchive.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=70032