उच्चतम न्ययालय के दो नए न्यायाधीश

प्रश्न-18 जनवरी, 2019 को किन दो व्यक्तियों ने उच्चतम न्यायालय के नए न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया?
(a) न्यायमूर्ति गीता मित्तल एवं न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
(b) न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी एवं न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
(c) न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी एवं न्यायमूर्ति दीपक अग्रवाल
(d) न्यायमूर्ति टी.बी. राधाकृष्णन एवं न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 जनवरी, 2019 को न्यायमूर्ति दिनेश महोश्वरी एवं न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने उच्चतम न्यायालय के नये न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • मुख्य न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई दोनों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई।
  • इससे पूर्व न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा न्यायमूर्ति संजीव खन्ना दिल्ली उच्च न्यायालय न्यायाधीश थे।
  • इन दोनों न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही उच्चतम न्यायालय में कुल न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई।
  • गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या मुख्य न्यायाधीश सहित 31 है।
  • उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कोलेजियम की सिफारिश पर राष्ट्रपति करते हैं।
  • क्या है कोलेजियम व्यवस्था?
  • कोलेजियम पांच लोगों का समूह है, जिसमें उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित चार वरिष्ठ न्यायाधीश शामिल होते हैं।
  • हालांकि कोलेजियम द्वारा जजों के नियुक्ति का प्रावधान संविधान में कहीं नहीं है।
  • यही कोलेजियम ही उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों तथा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों एवं न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा स्थानांतरण की सिफारिश केंद्र सरकार को करती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sci.gov.in/chief-justice-judges http://doj.gov.in/sites/default/files/Notification%20of%20Appointment%20of%20Shri%20Justice%20Sanjiv%20Khanna%2C%20Judge%2C%20Delhi%20High%20Court%20as%20Judge%20Supreme%20Court%20of%20India%20%2816-01-2019%29.pdf http://doj.gov.in/sites/default/files/Notification%20of%20Appointment%20of%20Shri%20Justice%20Dinesh%20Maheshwari%2C%20CJ%2C%20Karnataka%20HC%20as%20Judge%20Supreme%20Court%20of%20India%20%2816-01-2019%29.pdf