इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिमय पर आईएमओ का नया नियम

IMO's new rule on electronic information exchange

प्रश्न-अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) द्वारा जहाजों और बंदरगाहों के बीच इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिमय शुरू करने के लिए राष्ट्रीय सरकारों हेतु एक नया वैश्विक नियम कब लागू किया गया?
(a) 2 अप्रैल, 2019
(b) 4 अप्रैल, 2019
(c) 8 अप्रैल, 2019
(d) 10 अप्रैल, 2019
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 अप्रैल, 2019 को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) द्वारा जहाजों और बंदरगाहों के बीच इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिमय शुरू करने के लिए राष्ट्रीय सरकारों हेतु एक नया वैश्विक नियम लागू किया गया।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर समुद्री मार्ग से किए जाने वाले 10 बिलियन टन से अधिक वस्तुओं को कारोबार के लिए सीमापार व्यापार को सरल बनाना और रसद शृंखला (Logistic Chain) को और अधिक कुशल बनाना है।
  • इसे अंतरराष्ट्रीय आवागन सुविधा (Convention on Facilitation of International Maritime Traffic: FAL Convention) पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के तहत लाया गया है।
  • यह 2016 में अपनाए गए एफएएल कन्वेंशन में संशोधित एनेक्स के तहत संशोधनों के एक पैकेज का हिस्सा है।
  • इस नियम से समुद्री व्यापार में प्रशासनिक बोझ कम होगा एवं समुद्री व्यापार एवं संचार की दक्षता में वृद्धि होगी।
  • फेसिलिटेशन कन्वेंशन (सुविधा सम्मेलन) डेटा हेतु एक ‘सिंगल विंडो’ (एकल खिड़की) के उपयोग को प्रोत्साहित करता हैं जिससे सभी आवश्यक जानकारी यथा जहाजों, व्यक्तियों और कार्गो के आगमन, रहने और प्रस्थान से संबंधित जानकारी को एक ही पोर्टल के माध्यम से बिना दोहराव के प्रस्तुत किया जा सके।
  • एफएएल कन्वेंशन में मानकों और अनुशंसित प्रथाओं एवं नियमों को सरल बनाने, जहाजों के आगमन, रहने और प्रस्थान पर औपचारिकताओं, दस्तावेंजी आवश्यकताओं तथा प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है।
  • एफएएल कन्वेंशन में 121 अनुबंधित सरकारें शामिल हैं।
  • एफएएल समिति के तहत आईएमओ ने अधिकारियों और सरकारों के उपयोग के लिए मानकीकृत एफएएल प्रलेखन विकसित किया है।
  • आईएमओं ने सात दस्तावेजों यथा आईएनओं जनरल डिक्लेरेशन, कार्गो डिक्लेरेशन, जहाजों के भंडार की घोषणा, चालक दल के प्रभाव की घोषणा, चालक दल की सूची-यात्री सूची, खतरनाक सामान हेतु मानकीकृत प्रपत्र जारी किए हैं।
  • इसके अलावा पांच अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिनमें शामिल हैं-सीमाशुल्क जोखिम आकलन उद्देश्यों हेतु इलेक्ट्रॉनिक कार्गो की अग्रिम जानकारी पर दस्तावेज एवं दो यूनिवर्सल पोस्टल कन्वेंशन और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियम के तहत दस्तावेज और सुरक्षा पर दस्तावेज।
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO), संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/economy/logistics/imos-new-rule-on-electronic-information-exchange-between-ships-and-ports-comes-into-force/article26771859.ece