इमनेक्स (IMNEX)-2019

प्रश्न-18-22 अक्टूबर, 2019 के मध्य किन दो देशों की नौसेनाओं के मध्य नौसैन्य अभ्यास ‘इमनेक्स-2019’ आयोजित किया गया?
(a) भारत एवं म्यांमार
(b) भारत एवं सिंगापुर
(c) भारत एवं मारीशस
(d) भारत एवं मॉलदीव
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 18-22 अक्टूबर, 2019 के मध्य भारत एवं म्यांमार की नौसेनाओं के मध्य नौसैन्य अभ्यास ‘इमनेक्स (IMNEX)-2019’ विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में आयोजित किया गया।
  • यह इस नौसैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण था।
  • इस नौसैन्य अभ्यास का उद्घाटन समारोह आईएनएस रणविजय पर आयोजित किया गया।
  • यह नौसैन्य अभ्यास दो चरणों-बंदरगाह चरण (18-20 अक्टूबर, 2019) तथा समुद्री चरण (20-22 अक्टूबर, 2019) में संपन्न हुआ।
  • समुद्री चरण के दौरान INS रणविजय (गाइडेड मिसाइल विध्वंशक), INS कुमार (मिसाइल कोरवेट) तथा म्यामांर के नौसैनिक जहाज UMS सिन फ्यू शिन (F-14) और UMS तबिनश्वेती (773) बंगाल की खाड़ी में संयुक्त अभ्यास किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/news-ani/visakhapatnam-india-myanmar-naval-exercise-commence-onboard-ins-ranvijay-119101900541_1.html