इंदिरा गांधी शांति, निःशस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार-2015

Indira Gandhi Prize For Peace Disarmament And Development 2015

प्रश्न-संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय का मुख्यालय कहां स्थित है?
(a) जेनेवा
(b) न्यूयॉर्क
(c) पेरिस
(d) बॉन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 नवंबर, 2015 को संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) को वर्ष 2015 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी।
  • यह घोषणा इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव सुमन दुबे ने की।
  • संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त को इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का निर्णय पुरस्कार के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने किया जिसके अध्यक्ष उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी हैं।
  • यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय को लाखों शरणार्थियों को सहायता पहुंचाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वाह एवं योगदान के लिए प्रदान किया जायेगा।
  • ध्यातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसंबर 1950 को दूसरे विश्वयुद्ध की अवधि में विस्थापित लोगों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय की स्थापना की थी।
  • बाद में यह संगठन संपूर्ण विश्व के विस्थापितों एवं शराणार्थियों के अधिकारों की रक्षा एवं पुनर्वास की व्यवस्थापक बन गयी।
  • इसे संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में एन्टीनियो गुतेर्रेस इसके उच्चायुक्त हैं।
  • इस संगठन को वर्ष 1954 और 1981 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • इंदिरा गांधी शांति, निःशस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष 1986 से प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निःशस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्त्वपूर्ण योगदान किया हो।
  • इस पुरस्कार के तहत एक प्रमाण पत्र (Citation) और 25 लाख रुपये नकद प्रदान किया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2014 में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ndtv.com/india-news/unhcr-to-be-awarded-2015-indira-gandhi-prize-for-peace-1245146
http://www.unhcr.org/pages/49c3646c8.html