इंडोनेशिया मास्टर्स, 2019

DAIHATSU Indonesia Masters 2019

प्रश्न-27 जनवरी, 2019 को संपन्न इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?
(a) केंटो मोमोटा
(b) आंद्रेस एंटोनसेन
(c) काजुमासा सकाई
(d) एंथोनी सिनीसुका गिनटिंग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22-27 जनवरी, 2019 के मध्य BWF वर्ल्ड टूर, 2019 की ग्रेड-2 (सुपर 500) स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता इंडोनेशिया मास्टर्स जकार्ता, इंडोनेशिया में संपन्न हुई।
  • प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे-
  • पुरुष एकल
  • विजेता-एंडर्स एंटोसेन (डेनमार्क)
  • उपविजेता-केंटो मोमोता (जापान)
  • महिला एकल
  • विजेता-साइना नेहवाल (भारत)
  • उपविजेता-कैरोलिना मारिन (स्पेन)
  • पुरुष युगल
  • विजेता-मार्कस फर्नाल्डी गिडेओन और केविन संजया सुकामुल्जो (दोनों इंडोनेशिया)
  • उपविजेता-मोहम्मद अहसान और हेंद्रा सेतियावन (दोनों इंडोनेशिया)
  • महिला युगल
  • विजेता-मिसाकी मात्सुतोमो और अयाका ताकाहाशी (दोनों जापान)
  • उपविजेता-किम-सो-येयोंग और कांग ही-योंग (दोनों दक्षिण कोरिया)
  • मिश्रित युगल
  • विजेता-झेंग सिवेई और हुआंग याकिओंग (दोनों चीन)
  • उपविजेता-तोंतोवी अहमद और लिलियाना नातसीर (दोनों इंडोनेशिया)
  • फाइनल मुकाबले में पहले सेट के गेम के बाद मारिन ने चोट के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया, जिसके कारण साइना नेहवाल को विजेता घोषित किया गया।
  • साइना ने पहली बार इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीता है।
  • साइना इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
  • साइना से पूर्व यह खिताब वर्ष 2014 में एच.एस. प्रणय ने जीता था, जो इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
  • आंद्रेस एंटोनसेन इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन का खिताब जीतने वाले डेनमार्क के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं।

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://bwfworldtour.bwfbadminton.com/tournament/3388/daihatsu-indonesia-masters-2019/results/podium/

https://www.indiatoday.in/sports/story/indonesia-masters-2019-badminton-final-saina-nehwal-vs-carolina-marin-live-score-updates-1440296-2019-01-27