इंडिया ड्रोन महोत्सव,2019

प्रश्न-26-27 फरवरी, 2019 के मध्य इंडिया ड्रोन महोत्सव, 2019 का आयोजन कहां किया गया?
(a) बंगलुरू
(b) मुंबई
(c) नई दिल्ली
(d) देहरादून
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 26-27 फरवरी, 2019 के मध्य ‘इंडिया ड्रोन महोत्सव’ (India Drone Festival), 2019 का आयोजन देहरादून, उत्तराखंड में किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां ड्रोन महोत्सव का आयोजन किया गया।
  • इस दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन देहरादून स्थित देश के पहले ड्रोन एप्लीकेशन प्रशिक्षण केंद्र एवं अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा किया गया।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया।
  • इस महोत्सव में लगभग 21 राज्यों के लोगों ने भाग लिया।

    लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.cm.uk.gov.in/upload/pressrelease/Pressrelease-2835.pdf