इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 200 छक्के लगाने और 4000 रन बनाने वाला पहला कप्तान

प्रश्न-हाल ही में किस खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और 4000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बनने की उपलब्धि प्राप्त की?
(a) रोहित शर्मा
(b) आजिंक्य रहाणे
(c) विराट कोहली
(d) महेंद्र सिंह धौनी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी IPL में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
  • धौनी ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के विरूद्ध 15 अप्रैल, 2019 को खेले गए मैच में यह उपलब्धि प्राप्त की।
  • 15 अप्रैल, 2019 तक धौनी के नाम IPL में 184 मुकाबलों में 203 छक्के हो गए हैं।
  • धौनी ने उक्त मैच में अपनी नाबाद 84 रन की पारी के दौरान कप्तान के तौर पर 4000 रन भी पूरे किए और वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले कप्तान बने।
  • धौनी, IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।
  • वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (वर्तमान टीम-किंग्स इलेवन पंजाब) ने IPL के 121 मैचों में सर्वाधिक 323 और द. अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 150 मैचों में 204 छक्के लगाए हैं। (अद्यतन स्थिति 15 अप्रैल, 2019 तक)

लेखक-बृजेश रावत

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iplt20.com/