इंडियन प्रीमियर लीग, 2019

indian premier league 2019

प्रश्न-12 मई, 2019 को संपन्न भारतीय पेशेवर टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), 2019 का खिताब किस टीम ने चौथी बार जीत लिया?
(a) मुंबई इंडियंस
(b) चेन्नई सुपरकिंग्स
(c) दिल्ली कैपिटल्स
(d) सनराइजर्स हैदराबाद
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 मार्च से 12 मई, 2019 के मध्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा 12वां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ट्वेंटी-20,2019 (प्रायोजक वीवो) क्रिकेट टूर्नामेंट भारत के विभिन्न शहरों में संपन्न हुआ।
  • हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस (कप्तान-रोहित शर्मा) ने चेन्नई सुपर किंग्स (कप्तान-एम.एस. धोनी) को 1 रन से पराजित कर चौथी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
  • फाइनल में 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस) को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के आन्द्रे रसेल को आईपीएल के इस सत्र का ‘सबसे मूल्यवान खिलाड़ी’ (Most Valuable Player) चुना गया।
  • रसेल ने इस सत्र में 510 रन बनाए और 11 विकेट प्राप्त किए।
  • IPL-12 : मुख्य तथ्य
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए आरेंज कैप-डेविड वार्नर (692 रन), सनराइजर्स हैदराबाद।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु पर्पल कैप-इमरान ताहिर (26 विकेट), चेन्नई सुपर किंग्स।
  • एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर-जॉनी ब्रैस्टॉव (114 रन, सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरू के विरुद्ध।
  • सबसे तेज शतक-जॉनी ब्रैस्टॉव (सनराइजर्स हैदराबाद), 52 गेदों पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के विरुद्ध।
  • सबसे तेज अर्द्धशतक-हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस); 17 गेदों पर कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध।
  • सर्वाधिक छक्के-52, आन्द्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइर्ड्स)
  • सर्वाधिक चौके-64, शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)
  • हैट्रिक्स (2)-सैम कुरेन (किंग्स इलेवन पंजाब), दिल्ली कैपिटल्स के विरूद्ध एवं श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स), रॉयल चैलेंजर्स के विरुद्ध।
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन-अल्जारी जोसेफ (मुंबई इंडियंस), 3.4 ओवर, 12 रन और 6 विकेट, सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध।
  • सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी-शुभमन गिल (कोलकाता नाइट राइडर्स)
  • फेयर प्ले अवॉर्ड-सनराइजर्स हैदराबाद
  • FBB स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द सीजन के .एल.राहुल (593 रन), किंग्स इलेवन पंजाब
  • ड्रीम इलेवन गेम चेंजर ऑफ द सीजन-राहुल चाहर (12 विकेट), मुंबई, इंडियंस
  • विवो परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन-कीरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस
  • हॉर्टेस्ट फास्टेस्ट फिफ्टी ऑफ द सीजन-हार्दिक पांडया (17 गेंद पर), मुंबई इंडियंस विरूद्ध कोलकाता नाइट राइडर्स
  • हैरियन सुपर स्ट्राइकर ऑफ सीजन-आंद्रे रसेल (स्ट्राइक रेट-205), कोलकाता नाइट राइडर्स
  • पिच एंड ग्राउंड ट्रॉफी-पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (मोहली) और हैदराबाद क्रिकेट
  • IPL-12 में शतक लगाने वाले 6 खिलाड़ी इस प्रकार रहे-डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद), लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब), जॉनी ब्रैस्टॉव (सनराइजर्स हैदराबाद), संजु सैमसन (राजस्थान रॉयल्स), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू) एवं अजिंक्य रहाणे (राजस्थान रॉयल्स)।
  • सर्वाधिक टीम स्कोर-232/2; कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस के विरुद्ध।
  • न्यूनतम टीम स्कोर-70/10; रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू, चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध।
  • किसे क्या मिला
  • विजेता-मुबई इंडियन (ट्रॉफी, 20 करोड़ रुपये)
  • उपविजेता-चेन्नई सुपर किंग्स (12.5 करोड़ रुपये)
  • 4IPL खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है।
  • IPL में अब तक एम.एस. धोनी ने 132 शिकार किए और सबसे सफल विकेट कीपर बने। इसमें 94 कैच और 38 स्टंप्स शामिल हैं।
  • विकेट के पीछे 131 शिकार का रिकॉर्ड इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के दिनेश कार्तिक के नाम था।
  • 25 फरवरी, 2019 को सुरेश रैना टी-20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले प्रथम भारतीय बने।
  • 11 अप्रैल, 2019 को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम.एस. धोनी IPL के इतिहास में 100 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बने।
  • धोनी IPL में 200 छक्के लगाने वाले भारतीय और बतौर कप्तान 4000 रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बने।
  • 31 मार्च, 2019 को पश्चिम बंगाल के युवा लेग स्पिनर प्रयास रे बर्मन (16 वर्ष, 157 दिन) IPL में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
  • रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की ओर से बर्मन ने अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध खेला।
  • 2 अप्रैल, 2019 को किंग्स इलेवन पंजाब के सैम कुरेन IPL में हैट्रिक लगाने वाले सबसे युवा गेंदबाज (22 वर्ष, 303 दिन) बने।
  • कुरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के विरूद्ध IPL सत्र, 2019 की पहली हैट्रिक ली।
  • 25 अप्रैल, 2019 को राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग IPL में हिट विकेट होने वाले 10वें और सबसे युवा बल्लेबाज बने।
  • राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग IPL इतिहास में अर्द्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।
  • उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के विरूद्ध मात्र 17 वर्ष 175 दिन में यह उपलब्धि प्राप्त की।
  • इससे पूर्व यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयर्ल्स् के ही खिलाड़ी संजू सैमसन (18 वर्ष, 169 दिन) के नाम था।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/2810/indian-premier-league-2019/history
https://www.iplt20.com/results/men
https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/rajasthan-royals-riyan-parag-becomes-youngest-cricketer-to-score-fifty-in-ipl-history?pageId=2
https://en.wikipedia.org/wiki/2019_Indian_Premier_League
https://www.iplt20.com/stats/all-time https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_Indian_Premier_League_records_and_statistics
https://www.iplt20.com/