आनंद जी. महिंद्रा

प्रश्न-अभी हाल में ही किस भारतीय उद्योगपति को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ द ऑनर’ से सम्मानित किया गया?
(a) मुकेश अंबानी (b) अनिल अंबानी
(c) गौतम अदानी (d) आनंद जी. महिंद्रा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 मार्च, 2016 को भारतीय उद्योगपति एवं महिंद्रा एवं महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष आनंद जी. महिंद्रा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ द ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
  • इन्हें इस सम्मान से भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रैंकोइस रिचर (Francois Richier) ने सम्मानित किया।
  • उन्हें यह सम्मान महिंद्रा एवं महिंद्रा समूह के कुशल संचालन तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहल एवं उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है।
  • इनके नेतृत्व में वर्ष 2014 में फ्रेंच ऑटो निर्माता रेनाल्ट एवं प्यूजोस्कूटर का महिंद्रा समूह द्वारा अधिग्रहण किया गया था।
  • महिंद्रा समूह की कंपनी टेक महिंद्रा का वाणिज्यिक कार्यालय पेरिस में है तथा तुलूज में अनुसंधान विकास एवं प्रौद्योगिकी केंद्र स्थित है।
  • वर्ष 2014 में फ्रांस के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर इन्हें सामरिक आकर्षण परिषद (Strategic Attractivenness Council) की बैठक में प्रतिभाग किया था जिसमें विश्व की शीर्ष 25 कंपनी के प्रमुख ने प्रतिभाग किया था।
  • उद्योग जगत में एक प्रतिष्ठित उद्योगपति के साथ-साथ आनंद महिंद्रा को प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए भी जाना जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसका प्रारंभ वर्ष 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने किया था।
  • ध्यातव्य है कि इस वर्ष इससे पूर्व अल्सटॉम इंडिया के भूतपूर्व अध्यक्ष सुनंद शर्मा एवं फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mahindra.com/news-room/press-release/Anand-Mahindra-Conferred-Knight-of-the-Legion-of-Honour
http://articles.economictimes.indiatimes.com/2016-03-08/news/71309279_1_de-la-legion-d-honneur-mahindra-group-francois-richier
http://www.ambafrance-in.org/Highest-French-Distinction-Knight-of-the-Legion-of-Honour-conferred-on-Anand-13630