आदि मानव की नई प्रजाति की खोज

New species of ancient human discovered in Philippines cave
प्रश्न-हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गई आदिमानव की नई प्रजाति, होमो लूजोनेसिस (Homo Luzonesis) के अवशेष किस देश में मिले हैं?
(a) इंडोनेशिया
(b) फिलीपींस
(c) जापान
(d) मंगोलिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा फिलीपींस में आदि मानव की एक नई प्रजाति की खोज की गई है।
  • आदि मानव की इस विलुप्त हो चुकी प्रजाति के कुछ अवशेष मिले हैं, जिन्हें फिलीपींस के सबसे बड़े द्वीप लूजोन पर देखा गया है।
  • लूजोन द्वीप पर पाए जाने के कारण इस प्रजाति का नाम होमो लूजोनेसिस (Homo Luzonesis) रखा गया है।
  • वैज्ञानिक गणना के आधार पता चला है कि, होमो लूजोनेसिस करीब 50 हजार से 67 हजार वर्ष पूर्व इस द्वीप पर निवास करते थे।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार, इस नई प्रजाति का कोई सीधा संबंध आधुनिक मानव प्रजाति से नहीं है तथा प्राचीन अफ्रीकी आदि मानवों से भी यह प्रजाति मेल नहीं खाती है।
  • इस प्रजाति की खोज से इस बात को बल मिला है कि, पृथ्वी पर एक ही काल-क्रम में बहुत अधिक भिन्नता लिए भी कुछ आदि मानव प्रजातियां विकसित हुई थीं।
  • यह खोज इस बात की पुष्टि करती है कि, पृथ्वी पर मानवीय विकास रेखिक (Linear) रूप में नहीं हुआ है।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theguardian.com/science/2019/apr/10/new-species-of-ancient-human-homo-luzonensis-discovered-in-philippines-cave

https://www.nationalgeographic.com/science/2019/04/new-species-ancient-human-discovered-luzon-philippines-homo-luzonensis/