आदि महोत्सव, 2019

aadi mahotsav 2019
प्रश्न-28 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2019 के मध्य आदि महोत्सव कहां आयोजित किया गया?
(a) नोएडा
(b) भुवनेश्वर
(c) नई दिल्ली
(d) उदयपुर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 28 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2019 के मध्य जनजातीय त्योहार आदि महोत्सव का आयोजन एक्सपो सेंटर सेक्टर-62, नोएडा (उ.प्र.) में किया गया।
  • इस 11 दिवसीय महोत्सव का आयोजन जनजातीय मामले मंत्रालय, के जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (TRIFED) द्वारा किया गया।
  • इस महोत्सव में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों सहित 20 से अधिक राज्यों, के कुशल कलाकार और कारीगर अपनी पारंपरिक कला शिल्प और संस्कृति का प्रदर्शन किए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193457

https://timesofindia.indiatimes.com/city/noida/tribal-craft-on-display-in-noida/articleshow/71369756.cms