आई.एम.पेई

IM Pae passed away
प्रश्न-17 मई, 2019 को आई.एम. पेई का निधन हो गया वह क्या थे?
(a) इतिहासकार
(b) पर्यावरणविद्
(c) वास्तुकार
(d) चित्रकार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 17 मई, 2019 को पेरिस (फ्रांस) स्थित लूव संग्रहालय में कांच और धातु के पिरामिड को डिजाइन करने वाले प्रसिद्ध वास्तुकार आई.एम.पेई का 102 वर्ष की आयु में उनके निवास स्थान मैनहटटन (यू.एस.) में निधन हो गया।
  • उनका जन्म वर्ष 1917 में गुआंगझू, चीन में हुआ था।
  • वह 18 वर्ष की आयु में एमआईटी, पेंसिल्वेनिया और हावर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए अमेरिका गए।
  • उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी सरकार के लिए एक शोध वैज्ञानिक के रूप में काम किया।
  • पेई की अन्य प्रसिद्ध परियोजनाओं में डोरेचस्टर, मैसाचुसेट्स में जॉन एफ कैनेडी लाइब्रेरी, नेशन सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च इन बोल्डर, कोलोराडो, वाशिंगटन में नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट की ईस्ट विंग और डलास सिटी हॉल शामिल है।
  • वर्ष 1983 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • इसके अलावा उन्होंने कतर इस्लामिक संग्रहालय, सूझोऊ संग्रहालय (चीन) और हांगकांग स्थित बैंक ऑफ चाइना टॉवर की भी डिजाइन की थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/world-48303529

https://www.nytimes.com/2019/05/16/obituaries/im-pei-dead.html

https://www.theguardian.com/artanddesign/2019/may/16/im-pei-architect-dead-at-102