आईपीसी एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप-2015

Ipc Athletics World Championships 2015

प्रश्न-आईपीसी एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप-2015 का आयोजन कहां किया गया?
(a) दोहा
(b) लियोन
(c) लंदन
(d) क्रिश्चर्च
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 7 वां आईपीसी एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप 21-31 अक्टूबर, 2015 के मध्य सुहैम बिन हमद स्टेडियम दोहा (कतर) में सम्पन्न हुआ।
  • चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 96 देशों के कुल 1230 एथलीटों (803 पुरुष, 427 महिला) ने 212 स्पर्धाओं (121 पुरुष स्पर्धा, 91 महिला स्पर्धा) में भाग लिया।
  • प्रतियोगिता में भारत ने कुल 2 पदक (2 रजत) जीतकर पदक तालिका में लिथुआनिया के साथ संयुक्त रूप से 50 वां स्थान प्राप्त किया।
  • भारतीय रजत पदक विजेता इस प्रकार रहे-
  • अमित कुमार-(पुरुष वर्ग-क्लब थ्रो F51)
  • देवेन्द्र झाझरिया-पुरुष वर्ग-जैवलिन थ्रो F46 हैं।
  • प्रतियोगिता में भारत की तरफ से 13 पुरुष व 2 महिला सहित कुल 15 एथलीटों ने प्रतिभाग किया।
  • इस चैंपियनशिप में शीर्ष 5 पदक प्राप्तकर्ता देश इस प्रकार हैं-
रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1चीन41261885
2.रूस24212469
3.अमेरिका13161039
4.ब्रिटेन139931
5.ट्यूनीशिया113115
  • चैंपियनशिप में ट्यूनीशिया के वालिद क्टीला (पुरुष वर्ग) व चीन के किकिंग लियु (महिला वर्ग) ने सर्वाधिक 4-4 स्वर्ण पदक जीता।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में 8वां आईपीसी एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप लंदन में आयोजित होगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.paralympic.org/doha-2015
http://www.paralympic.org/doha-2015/schedule-results
http://www.paralympic.org/static/info/doha-2015/resIPC/pdf/QA2015/AT/QA2015_AT_C95_AT0000000.pdf