आईटीबी-बर्लिन 2018: विश्व का प्रमुख यात्रा-व्यापार प्रदर्शन

ITB BERLIN 2018

प्रश्न-7-11 मार्च, 2018 के मध्य आईटीबी-बर्लिन 2018: विश्व का प्रमुख यात्रा-व्यापार प्रदर्शन बर्लिन, जर्मनी में आयोजित हुई। इसमें किस देश ने एशिया वर्ग में ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार’ जीता?
(a) जापान
(b) भारत
(c) रूस
(d) चीन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7-11 मार्च, 2018 के मध्य ‘आईटीबी-बर्लिन 2018: विश्व का प्रमुख यात्रा व्यापार प्रदर्शन’ बर्लिन, जर्मनी में आयोजित किया गया।
  • 100 से भी अधिक देशों ने ‘आईटीबी-बर्लिन 2018’ में अपने-अपने संबंधित पर्यटन मंत्रियों के माध्यम से भाग लिया।
  • इसमें भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अल्फोंस ने किया था।
  • इस दौरान भारत के ‘अतुल्य भारत (पर्यटन मंत्रालय) ने ‘योगी ऑफ द रेसट्रैक’ नामक एक लघुकथा फिल्म प्रस्तुत की।
  • इस लघु फिल्म को 60 घंटे में 3.2 मिलियन हिट्स मिले हैं।
  • इसमें भारत ने एशिया वर्ग में ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार’ जीता।
  • यूरोप वर्ग में ‘पोलैंड’ और अमेरिका वर्ग में ‘कोस्टा रिका’ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार जीता।

संबंधित लिंक
http://newsroom.itb-berlin.de/en/news/international-tourism-management-students-cologne-business-school-honour-best-exhibitors-itb
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=177268