आईओसी ने भारत पर लगे प्रतिबंधों को हटाया

प्रश्न-20 जून, 2019 को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए भारत पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लिया। आईओसी ने भारत पर यह प्रतिबंध कब लगाया था?
(a) 20 जनवरी, 2019
(b) 21 फरवरी, 2019
(c) 18 मार्च, 2019
(d) 24 अप्रैल, 2019
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 जून, 2019 को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए भारत पर लगाए गए प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटा लिया।
  • 18 जून, 2019 को सरकार द्वारा भारतीय ओलंपिक संघ को गारंटी-पत्र लिखे जाने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सभी पात्र एथलीटों, खिलाड़ियों और अधिकारियों को देश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
  • 21 फरवरी, 2019 को आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने प्वाइंट 2 और 3 के तहत भारत में किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया था।
  • आईओसी ने यह प्रतिबंध भारत पर भारत द्वारा पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद पाकिस्तानी निशानेबाजों को अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोट्र्स फेडरेशन वर्ल्ड कप, 2019 में वीजा नहीं देने के बाद लगाया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/sport/other-sports/ioc-lifts-hosting-restrictions-on-india/article28088796.ece
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/ioc-officially-lifts-provisional-ban-imposed-on-india-with-regards-to-hosting-international-events/articleshow/69878834.cms