आईएमडी की स्टेट ऑफ क्लाइमेट रिपोर्टः 2019

IMD's State of Climate Report: 2019
प्रश्न-एलनिनो (EI Nino) घटना का प्रार्दुभाव निम्न में से किस महासागर से होती है?
(a) एटलांटिक महासागर
(b) हिन्द महासागर
(c) आर्कटिक महासागर
(d) प्रशांत महासागर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 7 जनवरी, 2020 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा वर्ष 2019 के लिए स्टेट ऑफ क्लाइमेट रिपोर्ट जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन ने वर्ष 2019, में भारत में 1659 लोगों की जान ली।
  • प्रशांत महासागर क्षेत्र में कमजोर एलनिनो के कारण वर्ष 2019 वर्ष 2016 (अब तक का सबसे गर्म वर्ष) की अपेक्षा कम गर्म रहा। यह 1901 के बाद से सातवां सबसे गर्म वर्ष रहा।
  • वर्ष 2019 में घटित होने वाले चक्रवात, बाढ़, लू, शीतलहर, भूस्खलन आदि के कारण जलवायु परिवर्तन अपने चरम स्थान पर था, जिसके कारण बिहार में सबसे अधिक मृत्यु 650 हुई। जिसमें 300 बाढ़ से तथा 350 की मृत्यु लू के कारण हुई।
  • नई दिल्ली में 1902 के बाद से 18 दिनों की सबसे लंबी शीत लहर की अवधि रिकॉर्ड की गई।
  • भारतीय समुद्र में 8 चक्रवात आए जिसमें लगभग 5 चक्रवात अरब सागर में आए। अरब सागर में चक्रवात सामान्य से 400% अधिक था, क्योंकि प्रतिवर्ष सामान्य एक की तुलना में असामान्य था।
  • भारी वर्षा के कारण 850 लोगों की मृत्यु तथा उत्तर-पूर्वी एवं पश्चिमी भागों में लू के कारण 350 लोगों की मृत्यु हुई।
  • एलनिनो समुद्र के तापमान एवं वायुमंडलीय परिस्थितियों में आए परिवर्तन हेतु उत्तरदायी समुद्री घटना है जो प्रशांत महासागर में दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित इक्वाडोर एवं पेरू दशों के तटीय समुद्री जल में कुल सालों के अंतराल पर घटित होती है।

लेखक-रामकरन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.businessinsider.in/science/environment/news/imds-weather-report-of-2019-might-be-signaling-that-india-is-getting-warmer/articleshow/73189253.cms