आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2019

IAAF World Athletics Championship, 2019
प्रश्न-27 सितंबर, 2019 से 6 अक्टूबर, 2019 के मध्य विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2019 दोहा, कतर में संपन्न हुई। इस चैंपियिनशिप के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस चैंपियनशिप में भारत ने एक भी पदक नहीं हासिल किया।
(b) अमेरिका कुल 29 पदक (14 स्वर्ण, 11 रजत, 4 कांस्य) जीतकर शीर्ष पर रहा।
(c) केन्या ने 11 पदक (5 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य) जीते और पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
(d) इथिओपिया 12 पदक (3 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य) जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 27 सितंबर, 2019 से 6 अक्टूबर, 2019 के मध्य आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2019 (17वां संस्करण) दोहा, कतर में संपन्न हुई।
  • इस चैंपियन शिप में 209 राष्ट्रों के 2000 से अधिक एथलीटों ने 49 स्पर्धाओं में भाग लिया।
  • इसमें 100 मीटर रेस स्पर्धा (पुरुष) अमेरिका के क्रिस्टियन कोलमैन ने 9.76 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
  • 100 मीटर रेस स्पर्धा में अमेरिका की ही जस्टिन गैटलिन (9.89 सेकेंड) के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • 100 मीटर रेस (महिला) स्पर्धा में शैली-एन फ्रेजर-प्राइस (जमैका) 10.71  सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
  • ब्रिटेन की डिना एशेर-स्मिथ ने 10.83 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
  • 200 मीटर रेस स्पर्धा (पुरुष वर्ग) में अमेरिका के नोह लाइल्स (19.83 सेकेंड) में स्वर्ण पदक जीता और कनाडा के आंद्रे डी ग्रास (19.95 सेकेंड) ने रजत पदक जीता।
  • त्रिकूद स्पर्धा में अमेरिका के क्रिश्चियन टेलर ने स्वर्ण पदक जीता।
  • इस चैंपियनशिप में भारत ने एक भी पदक हासिल नहीं किया और वह पदक तालिका में 58वें स्थान पर रहा।
  • भारत के अविनाश साब्ले ने 3000 मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा और 4×100 मिश्रित टीम स्पर्धा (महिला) में ओलंपिक के लिए अर्हता प्राप्त की।
  • भारत की अन्नू रानी विश्व चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी।
  • अमेरिका इस चैंपियनशिप में कुल 29 पदक (14 स्वर्ण, 11 रजत, 4 कांस्य पदक) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
  • केन्या ने 11 पदक (5 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य) जीते और वह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
  • जमैका 12 पदक (3 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
  • चीन पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा जिसने कुल 9 पदक (3 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य) जीते।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iaaf.org/competitions/iaaf-world-championships/iaaf-world-athletics-championships-doha-2019-6033/timetable/byday